Current affairs 22nd June 2022

Current Affairs 

•    हाल ही में जिस मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु ‘निपुण’ योजना की शुरुआत की है- हरदीप सिंह पुरी

•    जिस राज्य ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) द्वारा आयोजित पहली अंडर-19 टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है- आंध्र प्रदेश

•    वह खिलाड़ी जिसके द्वारा आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व किया जायेगा- नीरज चोपड़ा

•    हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने जिसको राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित किया है- द्रौपदी मुर्मू

•    रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने 'अग्निवीरों' के लिए चार साल की सेवा के बाद जितने प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने का घोषणा किया है-10 प्रतिशत

•    वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जो वनडे इतिहास में 99-रन पर स्टंप आउट होने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं- डेविड वॉर्नर

•    जिस देश में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में देश का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है- भूटान

•    वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) योजना से जुड़ने वाला देश का अंतिम राज्य जो बन गया है- असम

Questions:-

1. रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने 'अग्निवीरों' के लिए चार साल की सेवा के बाद कितने प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने का घोषणा किया है?
a.    20 प्रतिशत
b.    10 प्रतिशत
c.    30 प्रतिशत
d.    40 प्रतिशत

2. किस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वनडे इतिहास में 99-रन पर स्टंप आउट होने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं?
a.    मिचेल मार्श 
b.    मार्नस लाबुशेन 
c.    एलेक्स कैरी
d.    डेविड वॉर्नर

3. किस देश में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में देश का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है?
a.    बांग्लादेश
b.    नेपाल
c.    भूटान
d.    चीन

4. वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) योजना से जुड़ने वाला देश का अंतिम राज्य निम्न में से कौन बन गया है?
a.    असम
b.    बिहार
c.    मध्यप्रदेश
d.    हिमाचल प्रदेश

5. हाल ही में किस मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु ‘निपुण’ योजना की शुरुआत की है?
a.    अनुराग ठाकुर
b.    हरदीप सिंह पुरी
c.    राजनाथ सिंह
d.    अमित शाह

6. किस राज्य ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) द्वारा आयोजित पहली अंडर-19 टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है?
a.    आंध्र प्रदेश
b.    बिहार 
c.    पंजाब
d.    तमिलनाडु

7. निम्न में से किस खिलाड़ी के द्वारा आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व किया जायेगा?
a.    गुरबचन सिंह रंधावा
b.    सुनीता रानी
c.    नीरज चोपड़ा
d.    अंजू बॉबी जार्ज

8. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने किसको राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित किया है?
a.    यशवंत सिन्हा
b.    शत्रुघ्न सिन्हा
c.    लाल कृष्ण आडवाणी
d.    द्रौपदी मुर्मू

Answers:-

1. b. 10 प्रतिशत
रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने 'अग्निवीरों' के लिए चार साल की सेवा के बाद 10 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने का घोषणा किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि एयर ट्रैफिक सर्विसेज़ समेत अन्य क्षेत्रों में 'अग्निवीर' सेवाएं दे सकते हैं. वहीं, वित्त, शहरी विकास और पेट्रोलियम मंत्रालय भी 'अग्निवीरों' को नौकरी पर रखने के लिए काम कर रहे हैं.

2. d. डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर वनडे इतिहास में 99-रन पर स्टंप आउट होने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. 21 जून 2022 को कोलंबो (श्रीलंका) में खेले गए चौथे वनडे में धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर निरोशन डिकवेला ने वॉर्नर को स्टंप आउट किया. इससे पहले साल 2002 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण 99-रन पर स्टंप आउट हुए थे.

3. c. भूटान
भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में देश का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत कंबोज, यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थाई प्रतिनिधि रह चुकी हैं. 1987-बैच की आईएफएस अधिकारी कंबोज साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार एवं विस्तार पर काम करने वाली जी-4 टीम का हिस्सा थीं.

4. a. असम
वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) अब देश भर में लागू हो गया है. इस कार्यक्रम से जुड़ने वाला असम देश का अंतिम राज्य बन गया है. असम ने भी आखिरकार राशन कार्ड ‘पोर्टेबिलिटी’ सेवा (Ration Card Portability Service) शुरू कर दी है. इसके साथ ही केंद्र का ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ कार्यक्रम पूरे देश में लागू हो गया है. असम One Nation One Ration Card लागू करने वाला 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है. One Nation One Ration Card का क्रियान्वयन अगस्त 2019 में शुरू किया गया था.

5. b. हरदीप सिंह पुरी
केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के कौशल प्रशिक्षण के लिए 'निपुण' नाम से एक अभिनव परियोजना राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से प्रशिक्षण हासिल करने के बाद श्रमिकों को विदेशों में भी काम के अवसर मिलेंगे. इस दौरान पुरी ने कहा कि यह पहल निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं को बढ़ाकर अधिक अनुभवी और कुशल बनाएगी.

6. a. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) द्वारा आयोजित पहली अंडर-19 टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. देश भर की टीमों ने 16 से 19 जून का आयोजित टूर्नामेंट में चुनौती पेश की. टॉस जीतकर फिल्डिंग का फैसला करते हुए आंध्र प्रदेश के गेंदबाजों ने गुजरात को 97 रन पर रोक दिया. 4 दिवसीय टूर्नामेंट में देशभर की टीमों ने प्रतिष्ठित टी20 चैम्पियनशिप खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की.

7. c. नीरज चोपड़ा
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा टीम का नेतृत्व करेंगे. टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा भी इस साल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा नामित 37 सदस्यीय टीम में चुने गए हैं. अनुभवी डिस्कस सीमा पूनिया को अतीत में उनके प्रदर्शन को देखते हुए पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है.

8. d. द्रौपदी मुर्मू
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित किया है. चुनाव जीतने के बाद वे भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं. उनका जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था. वे आदिवासी समाज से सम्बंधित हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है.

जानिए कौन हैं Ruchira Kamboj जो संयुक्त राष्ट्र में भारत की नई राजदूत बनी?

Ruchira Kamboj

वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) को 21 मई 2022 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. वे संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारतीय राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी. बता दें विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि रुचिरा कंबोज के शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालने की आशा है.

वर्तमान समय में रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) भूटान में भारत की राजदूत की जिम्मेदारी निभा रही हैं. वे इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त और यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुकी हैं. संयुक्त राष्ट्र में भारत के मौजूदा राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का विस्तारित कार्यकाल बहुत जल्द ही खत्म होने को है.

जानिए कौन हैं रुचिरा कंबोज?

•    वे भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत हैं. रुचिरा कंबोज भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 1987 बैच की अफसर रही हैं.

•    बता दें रुचिरा कंबोज के करियर की शुरुआत फ्रांस में थर्ड सेक्रेटरी के तौर पर हुई थी. उन्होंने इस दौरान फ्रेंच भाषा सीख ली तथा जल्द फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास में सेकेंड सेक्रेटरी का पद संभाला.

•    उन्होंने इसके बाद विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी रहते हुए पश्चिमी यूरोप डिविजन का काम काज देखा. वे इसके बाद फर्स्ट सेक्रेटरी (इकॉनमी और कमर्शियल) बनकर मॉरीशस पहुंचीं. वे इसके बाद विदेश मंत्रालय के कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं.

•    बता दें रुचिरा कंबोज 1987 सिविल सेवा बैच की टॉपर रही हैं. भूटान में राजदूत बनने से पहले वे दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त, यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुकी हैं. भूटान में रुचिरा भारत की पहली महिला राजदूत हैं.

•    रुचिरा वर्ष 2002-2005 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में परामर्शदाता के रूप में काम कर चुकी हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना, मध्य पूर्व संकट आदि सहित कई राजनीतिक विषयों पर काम किया था.

Thanks for full reading you can learn more than more for your strong brain knowledge

Post a Comment

If you have any questions & suggestions So, Please let me know.

Previous Post Next Post